बाहुबली विधायक अनंत सिंह का राइवलरी सोनू-मोनू कौन है, जिसके घर पर पुलिस वालों की ही ली गई तलाशी? जानिए पूरी कुंडली

Sonu Monu Mokama: बिहार के मोकामा में बाहुबली विधायक अनंत सिंह के राइवल माने जाने वाले सोनू-मोनू एक बार फिर चर्चा में हैं. पुलिस छापेमारी के दौरान पुलिसकर्मियों की तलाशी लेने वाला वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है. जानिए कौन हैं सोनू-मोनू और कैसे अनंत सिंह के करीबी से बन गए उनके जानी-दुश्मन.

ADVERTISEMENT

Sonu Monu Mokama
Sonu Monu Mokama
google news

बिहार में यूं तो कई बाहुबली नेता है, लेकिन इनमें भी जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहते है वो हैं जदयू विधायक अनंत कुमार सिंह. अनंत सिंह का विधानसभा क्षेत्र मोकामा है और फिलहाल वो काफी सुर्खियों में बना हुआ है क्योंकि यहां कुछ ऐसा हुआ है जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. हालांकि इस बार चर्चा के पीछे अनंत सिंह नहीं बल्कि राइवलरी सोनू-मोनू की वजह से है. ये वहीं सोनू-मोनू है जो कभी अनंत सिंह के करीबी हुआ करते थे, लेकिन आज जान के दुश्मन बने हुए है.