Anant Singh: शपथ लेने के बाद सामने आया अनंत सिंह का नया वीडियो, दुलारचंद हत्याकांड पर कही ये बात
Anant Singh Viral Video: मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ लेने के बाद मीडिया से बातचीत की. शपथ के बाद सामने आए वीडियो में उन्होंने दुलारचंद यादव हत्याकांड पर अपनी चुप्पी तोड़ी. अनंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है और उन्हें अदालत से पूरा न्याय मिलने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

Anant Singh video
Anant Singh shapat grahan: बिहार की राजनीति में चर्चाओं में रहने वाले मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को औपचारिक रूप से विधायक पद की शपथ ले ली है. शपथ के बाद अब अनंत सिंह का नया वीडियो सामने आया है. इस पर उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया. अनंत सिंह ने दुलारचंद हत्याकांड पर बाेलते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है. कोर्ट से हमें न्याय की पूरी उम्मीद है. इस दौरान उन्हाेंने कहा कि विपक्षी लोग बेवजह हमें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं.