अनंत सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका! हथियार लहराने वाले वायरल वीडियो मामले में नहीं मिली राहत, MP-MLA कोर्ट ट्रांसफर हुआ केस

Anant Singh Viral Video Case: बिहार में मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज वायरल वीडियो केस में बड़ा झटका लगा है. हथियार लहराने और अश्लील गानों पर डांस वाले वीडियो मामले में कोर्ट ने राहत देने से इनकार करते हुए केस को स्पेशल MP-MLA कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है. जानिए क्या है पूरा मामला, किस-किस पर FIR हुई और अब आगे क्या होगा.

ADVERTISEMENT

Anant Singh Viral Video Case
Anant Singh Viral Video Case
google news

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. गोपालगंज के एक वायरल वीडियो मामले में फँसे अनंत सिंह को कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है. इस मामले में अग्रिम जमानत और गिरफ्तारी पर रोक लगाने की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत ने मामले को अब स्पेशल एमपी-एमएलए (MP-MLA) कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है.