क्या मोकामा विधायक अनंत सिंह भी देंगे राज्यसभा चुनाव में वोट? सामने आई ये बड़ी जानकारी
Anant Singh Rajya Sabha Voting: अनंत सिंह क्या जेल में रहते हुए भी बिहार के राज्यसभा चुनाव में वोट डाल पाएंगे? बिहार में 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले यह बड़ा सवाल चर्चा में है. जानकारी सामने आई है कि मोकामा विधायक अनंत सिंह कड़ी सुरक्षा के बीच विधानसभा पहुंचकर मतदान कर सकते हैं. जानिए राज्यसभा चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी.
ADVERTISEMENT

अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव में देंगे वोट(फाइल फोटो)
बिहार में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने वाला है. इस बार राज्य में पांच सीटों पर चुनाव होंगे, जिसे लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. इसी बीच एक सवाल उठने लगा है कि मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह जो फिलहाल जेल में बंद है, वो राज्यसभा चुनाव में वोट देंगे या नहीं? क्योंकि राज्यसभा चुनाव के लिए एक-एक विधायक का वोट काफी अहम होता है और इससे नंबर गेम पर सीधा असर पड़ता है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.