अररिया में ट्रक पलटा तो खुला 'शराब का खजाना', कोई गमछा लेकर दौड़ा तो कोई कार्टून लेकर भागा
अररिया-रानीगंज मुख्य मार्ग NH-327E पर एक मिनी ट्रक हादसे का शिकार हुआ. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए. लेकिन कुछ ही देर में घटनास्थल पर ऐसा नजारा दिखा, मानो सड़क हादसा नहीं बल्कि अचानक 'मुफ्त की खरीदारी' का ऐलान हो गया हो. ट्रक में विदेशी शराब लदी थी. बस फिर क्या था, खबर गांव में पहुंचते ही लोग घटनास्थल की ओर निकल पड़े. जिसे जितना मौका मिला, उसने उतनी शराब उठाने की कोशिश की.
ADVERTISEMENT

Sharab Loot
ट्रक का एक्सीडेंट हुआ, ड्राइवर भागा और पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों की लॉटरी लग गई. मौके पर जो पहुंचा, खाली हाथ लौटने को तैयार नहीं था. किसी ने बोतलें समेटीं तो किसी ने पूरा कार्टून ही उठा लिया. आखिर ट्रक में ऐसा क्या था, जिसके लिए सड़क पर मच गई लूट की होड़?
