बिहार के चर्चित एनकाउंटर केस में AIMIM असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री, अब वायरल बयान से फिर छिड़ी नई बहस
Asaduddin Owaisi On Bharat Tiwari Encounter: बिहार के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान तेजी से वायरल हो रहा है. ओवैसी ने दावा किया कि अगर युवक ने आत्मसमर्पण कर दिया था, तो उसे गोली क्यों मारी गई. इस बयान के बाद एनकाउंटर और पुलिस कार्रवाई पर नई बहस छिड़ गई है.
ADVERTISEMENT

भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: बिहार में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले के बाद लगातार कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठ रहे इन सवालों के बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक बयान सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है. ओवैसी ने इस मुठभेड़ को लेकर पुलिसिया कार्रवाई पर तीखे सवाल दागे हैं और एनकाउंटर की पूरी प्रक्रिया को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.