नीतीश के करीबी मंत्री अशोक चौधरी पर प्रशांत किशोर ने लगाया दो साल में 200 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप, JDU ने भी मांगा जवाब

Bihar News: प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर पत्नी, बेटी और ट्रस्ट के जरिए 200 करोड़ की जमीन खरीदने का गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं उनकी पार्टी JDU ने उन पर लगे इन आरोपों से किनारा कर लिया है और कहा है कि जिन पर आरोप है, वही जवाब दें.

ADVERTISEMENT

अशोक चौधरी और प्रशांत किशोर
अशोक चौधरी और प्रशांत किशोर
Google CTA

Bihar News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी मंत्री अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत किशोर का दावा है कि अशोक चौधरी ने पिछले दो सालों में 200 करोड़ रुपये से ज़्यादा की संपत्ति अर्जित की है. अशोक चौधरी के लिए मुश्किल वाली बात ये है कि प्रशांत किशोर के आरोप के बाद अब उनसे उनकी ही पार्टी यानी जनता दल यूनाइटेड (JDU) उनसे आरोपों के आरापाें पर सफाई मांग रही है.