डॉक्टर बनने के लिए किडनी बेचने का दावा करने वाले आयुष की सच्चाई, बेगूसराय से सामने आई चौंकाने वाली कहानी
कानपुर में किडनी बेचने का दावा करने वाले बेगूसराय के आयुष की सच्चाई सामने आई है. उसने गरीबी नहीं, बल्कि नशे और प्रेम प्रसंगों के कारण अपनी 15 बीघा जमीन बेच डाली. उसकी हरकतों से दुखी पिता पहले ही अपनी जान दे चुके हैं.
ADVERTISEMENT

Ayush kidney case
बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई आयुष की कहानी ने पूरे देश को चौंका दिया था. डॉक्टर बनने के लिए किडनी बेचने का दावा करने वाले आयुष की सच्चाई अब धीरे-धीरे खुल रही है. गांव के लोगों और परिजनों के मुताबिक, उसकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए, जिन्होंने इस पूरे मामले को और भी उलझा दिया है.