एक ही घर में आमने-सामने आ गए 'किंग कोबरा' और 'विशाल अजगर'! परिवार के होश फाख्ता हुए, Video आया सामने
बगहा के वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व से सटे घर में किंग कोबरा और अजगर आमने-सामने आए! रेस्क्यूअर मुरारी कुमार ने दोनों का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। एक्सपर्ट्स से जानिए क्या होता अगर दोनों में भिड़ंत हो जाती।
ADVERTISEMENT

बिहार के बगहा स्थित वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व (VTR) के गोनौली वन क्षेत्र में मंगलवार की रात एक ऐसा खौफनाक नजारा देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. वन प्रक्षेत्र कार्यालय के ठीक सामने बने नितेश कुमार के घर के परिसर में एक साथ दो विशालकाय जीव— किंग कोबरा और अजगर निकल आए!
