55 साल की खुशबू का 30 साल के युवक पर आया दिल, लोगों ने पकड़ा तो एक-दूसरे से लिपटकर रोने लगे, फिर मिस्ड कॉल वाली कहानी आई सामने
Bihar viral love story: बिहार के बांका जिले से सामने आई 55 साल की महिला और 30 साल के युवक की प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है. बस स्टैंड पर पकड़े जाने के बाद दोनों का हाई-वोल्टेज ड्रामा, रोना-बिलखना और मिस्ड कॉल से शुरू हुई लव स्टोरी ने लोगों को हैरान कर दिया. विस्तार से जानिए कैसे शुरू हुआ यह रिश्ता, बेटे के आरोप, पुलिस की कार्रवाई और पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

55 साल की महिला को 30 साल के युवक से हुआ प्यार
आए दिन आपको अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिल ही जाती होगी. पिछले दिनों वैशाली जिले से आई लव-स्टोरी आपको याद ही होगी जहां प्यार में पागल महिला ने फुफुरे भाई के साथ ही शादी कर ली. अब एक नया मामला सामने आया है जो कि इससे भी कहीं अलग है. यहां दोनों के बीच कोई पारिवारिक संबंध तो नहीं है लेकिन उम्र का फासला काफी ज्यादा है. राज्य के बांका जिले की एक 55 साल की महिला का 30 साल के लड़के पर दिल आ गया है और वह दोनों घर से फरार होने की फिराक में थे. लेकिन इसी बीच वो पकड़े गए तो महिला लड़के से लिपट गई और कहने लगी की मैं इसके बिना नहीं रह सकती है. इस दौरान महिला का बेटे भी वहां आ गए और बस स्टैंड पर काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा. आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला.