मंदार पर्वत केस में बड़ी कार्रवाई! 3 आरोपियों के अतिक्रमण पर प्रशासन का प्रहार

बांका के मंदार पर्वत पर किशोरी से अभद्र व्यवहार मामले में प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी अब्दुल्ला, विकास और नीतीश के अतिक्रमण को हटा दिया है. साइबर पुलिस ने एक्स और इंस्टाग्राम को नोटिस भेजा है और आईजी ने जांच की समीक्षा की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के बांका जिले में ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ हुई अभद्र व्यवहार, मारपीट और ऑनलाइन रंगदारी मांगने की घटना में प्रशासन का बड़ा और सख्त एक्शन देखने को मिला है. मामले में नामजद तीन मुख्य आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक टीम ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरकारी जमीन पर किए गए उनके अवैध कब्जों को बुलडोजर/अतिक्रमण रोधी दस्ता चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है.