जमुई के बाद अब बांका में दरिंदगी! मंदार पर्वत पर युवती से अश्लील हरकत और मारपीट
बिहार के बांका जिले में ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर युवती से अभद्र व्यवहार, चप्पल से पिटाई और अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हुआ है. बौंसी थाना अध्यक्ष ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है.
ADVERTISEMENT

जमुई में युवक-युवती के साथ हुई अमानवीय घटना के बाद अब बिहार के बांका जिले के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. मंदार पर्वत पर एक युवती के साथ कुछ मनचले युवकों द्वारा अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकत और चप्पल से मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद जिला पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
