बांका बदसलूकी मामले में SP का बड़ा बयान, 3 जून की घटना और पैसों की डिमांड पर कही यह बात!
Banka Viral Video Case: बिहार के बांका में लड़की से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, वीडियो 3 जून की घटना का है और मामले में आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके कुछ साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. जानिए बांका बदसलूकी मामले में SP ने क्या-क्या बताया.
ADVERTISEMENT

Banka Viral Video Case
बिहार के बांका जिले से सामने आए छात्रा के साथ छेड़खानी और बदसलूकी के मामले में पुलिस अधीक्षक(SP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी है. एसपी ने बताया कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना मंदार पर्वत के आसपास की है, जिसका वीडियो बीते 22 तारीख को बौंसी थानाध्यक्ष के संज्ञान में आया था. वीडियो सामने आने के बाद एसडीओ ने इसकी जांच और सत्यापन किया, जिसके आधार पर सबसे पहले अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई, क्योंकि शुरुआत में पीड़िता या अन्य पीड़ितों की पहचान स्पष्ट नहीं थी. विस्तार से जानिए SP ने क्या-कुछ कहा है.
