बांकीपुर उपचुनाव: नतीजों से पहले गरजे तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर साधा निशाना
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना. महंगाई, बेरोजगारी और अपराध को लेकर सरकार को घेरा. सावन के पहले सोमवार पर बाबा हरिहरनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना.
ADVERTISEMENT

नतीजों से पहले गरजे तेजस्वी यादव
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि चुनाव तो आते जाते रहते हैं. उन्होंने इस दौरान बीजेपी पर हमला बोला. तेजस्वी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध को बिहार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियां बताया. बता दें कि बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आ रहा है. इसमें महागठबंधन से रेखा गुप्ता उम्मीदवार हैं.
