बांकीपुर में किसका चलेगा जादू? रिंगसाइड रिसर्च के एग्जिट पोल के आंकड़े ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव के एग्जिट पोल में जनसुराज के प्रशांत किशोर और भाजपा के नीरज कुमार के बीच कांटे की टक्कर का अनुमान जताया गया है. कुल 40% मतदान वाले इस चुनाव में RJD प्रत्याशी रेखा कुमारी दौड़ में पिछड़ती नजर आ रही हैं.
ADVERTISEMENT

बांकीपुर उपचुनाव एग्जिट पोल
Bankipur By Election Exit Poll 2026: बिहार की 182-बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के मतदान के तुरंत बाद जारी रिंगसाइड रिसर्च (Ringside Research) के एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है. सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच बेहद कड़ा और दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. एग्जिट पोल के मुताबिक, जनसुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर को हल्की बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि राजद तीसरे स्थान पर पिछड़ती नज़र आ रही है.
