Bankipur By Election: वोटिंग के बीच BJP का जनसुराज पर बड़ा आरोप, फर्जी वोटिंग को लेकर लिखा RO को पत्र

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी नेता नितिन अभिषेक ने जन सुराज कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया, रिटर्निंग ऑफिसर को EPIC ID वेरिफिकेशन सख्ती से लागू करने के लिए पत्र लिखा

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election
Bankipur By Election Update
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर

point

बीजेपी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया

point

बीजेपी ने रिटर्निंग ऑफिसर को लिखा पत्र

point

जन सुराज के कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप

point

बीजेपी बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने लिखा पत्र

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. बीजेपी बिहार के राज्य महासचिव नितिन अभिषेक ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को पत्र लिखकर वोटरों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को सख्ती से लागू करने की मांग की है. पार्टी ने पत्र में जन सुराज पार्टी के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं पर फर्जी वोटिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया है.