बांकीपुर उपचुनाव: वोटिंग के बीच BJP और जनसुराज के समर्थकों में झड़प
बांकीपुर उप-चुनाव के दौरान बूथ संख्या 101 और 103 पर बीजेपी और जन सुराज समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई। जन सुराज ने बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी पर पुलिस के सामने वोटिंग प्रभावित करने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर।
ADVERTISEMENT

पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जारी उप-चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर जबरदस्त सियासी हंगामा देखने को मिला. मतदान के दौरान कई बूथों पर माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए.
