Bankipur By-Election: बीजेपी के इस मजबूत गढ़ में प्रशांत किशोर बिगाड़ेंगे खेल? जनता का मूड जानकर उड़ जाएगी नींद!

Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026 में बीजेपी के मजबूत गढ़ में क्या प्रशांत किशोर बड़ा उलटफेर कर पाएंगे? ग्राउंड रिपोर्ट में जानिए स्थानीय लोगों, दुकानदारों और युवाओं का चुनावी मूड, बीजेपी उम्मीदवार को लेकर क्या राय है, विकास, रोजगार और जलजमाव जैसे मुद्दों पर जनता क्या सोचती है और आखिर किसके पक्ष में बनता दिख रहा है माहौल.

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election
Bankipur By Election
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) समेत तमाम प्रमुख दलों ने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतार दिए हैं. लेकिन इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है, क्योंकि चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर भी इस सीट पर पूरी ताकत के साथ प्रचार करने उतर चुके हैं. पिछले करीब 30 से 35 सालों से भाजपा का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर क्या प्रशांत किशोर कोई बड़ा उलटफेर कर पाएंगे, इसे जानने के लिए ग्राउंड जीरो से स्थानीय लोगों और दुकानदारों की राय ली गई.