Bankipur By Election: बांकीपुर में 35% से भी कम हुई वोटिंग, बीजेपी का गढ़ बचेगा या प्रशांत किशोर का चलेगा दांव? समझिए पूरी बात
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, लेकिन इस बार वोटिंग प्रतिशत 35% से भी कम रहने से राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है. जानिए कम वोटिंग प्रतिशत का राजनीतिक गणित क्या कहता है, बीजेपी के मजबूत गढ़ पर कितना खतरा है और क्या प्रशांत किशोर की जन सुराज को इसका फायदा मिल सकता है.
ADVERTISEMENT

Bankipur By Election Voting Percentage Analysis
बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान का काम संपन्न हो गया है. मतदान वाले दिन सुबह से ही बांकीपुर में राजनीतिक सरगर्मी बनी रही. वोटिंग के दौरान बीजेपी और जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला. दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर नियमों की अनदेखी करने और धांधली के गंभीर आरोप लगाए . हालांकि, इन आरोपों के बीच सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात रही बांकीपुर का निराशाजनक वोटिंग प्रतिशत, जो महज 34 से 35 फीसदी के आसपास ही सिमट कर रह गया. फिलहाल फाइनल आंकड़े जारी नहीं किए है लेकिन अब सवाल उठने लगा है कि इस कम वोटिंग से किसे फायदा और किसे नुकसान पहुंचा है? आइए विस्तार से समझते है पूरी बात.
