बांकीपुर उपचुनाव से पहले बढ़ी सियासी तपिश, क्या PK और पवन सिंह के बीच होगा असली चुनावी दंगल?
Bankipur By Election 2026: बिहार की राजनीति में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान तेज हो गया है. जन सुराज के प्रशांत किशोर और भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बीच संभावित चुनावी मुकाबले की चर्चाएं जोरों पर हैं. क्या बीजेपी बांकीपुर सीट पर पवन सिंह को उतारेगी? क्या खुद मैदान में उतरेंगे प्रशांत किशोर? जानिए बांकीपुर उपचुनाव का पूरा राजनीतिक समीकरण और BJP की रणनीति.
ADVERTISEMENT

Bankipur By Election 2026
बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़ी हलचल शुरू हो गई है. आगामी बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म है. इस उपचुनाव में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह के बीच सीधे मुकाबले के कयास लगाए जा रहे हैं. सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हलकों तक इस बात को लेकर बहस छिड़ गई है कि क्या इस हॉट सीट पर दो बड़े चेहरों की सीधी टक्कर देखने को मिलेगी. जन सुराज ने जहां इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है, वहीं BJP की ओर से भी किसी बड़े और जाने-पहचाने चेहरे को उतारने की तैयारी की बात कही जा रही है.