Bankipur By-Election: बांकीपुर सीट बना बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक जंग, PK के एक ऐलान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल की तेज!

Bankipur By-Election News: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि पार्टी की सहमति मिलने पर वह बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. जानिए PK ने क्यों इसे सरकार के लिए जनमत संग्रह बताया, क्या है उनकी नई राजनीतिक रणनीति और क्यों यह उपचुनाव बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक लड़ाई बनता जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election News
Bankipur By Election News
google news

बिहार की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने का बड़ा ऐलान कर दिया है. आज तक से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने साफ किया कि अगर उनकी पार्टी की सहमति होगी, तो वह बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. PK के इस फैसले के बाद बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अब बिहार की सबसे बड़ी राजनीतिक जंग का मैदान बन गया है. आइए विस्तार से जानते हैं प्रशांत किशोर ने क्या-कुछ कहा है और क्यों हो रही इतनी चर्चा.