प्रशांत किशोर का चौंकाने वाला दावा- नीतीश कुमार का वीडियो AI से बना, BJP ने जारी किया था वीडियो
बांकीपुर उपचुनाव में BJP द्वारा जारी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वीडियो संदेश पर प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है. PK ने वीडियो को AI-जनरेटेड और फेक बताते हुए बीजेपी को खुली चुनौती दी है.
ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के वीडियो को बताया फर्जी
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के अंतिम दौर के चुनाव प्रचार के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गया है. भारतीय जनता पार्टी द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो संदेश जारी किए जाने के बाद जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने एनडीए पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत किशोर का दावा है कि भाजपा द्वारा जारी किया गया नीतीश कुमार का वीडियो पूरी तरह से 'फेक और AI-जनरेटेड (डॉक्टर्ड)' है.
