प्रशांत किशोर का पटना SSP पर गंभीर आरोप, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया सबूत

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने पटना SSP पर लगाए गंभीर आरोप. सबूतों के साथ PC कर प्रशांत किशोर ने कई खुलासे किए.

ADVERTISEMENT

Prashant Kishor
Prashant Kishor
Google CTA

बिहार की बहुचर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना से ठीक पहले सियासी पारा चढ़ गया है. जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पटना पुलिस और विशेष रूप से पटना एसएसपी पर चुनाव को प्रभावित करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. पीके ने सबूतों और पीड़ितों को मीडिया के सामने लाते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर कई गंभीर सवाल खड़े किए.