Bankipur By Election: प्रशांत किशोर और सम्राट चौधरी नहीं डाल पाएंगे बांकीपुर उपचुनाव में वोट, जानिए वजह
प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी और नितिन नवीन बांकीपुर उपचुनाव में वोट क्यों नहीं डाल पाएंगे? जानिए बांकीपुर विधानसभा के वोटर लिस्ट का पूरा गणित और उम्मीदवारों के बीच की टक्कर.
ADVERTISEMENT

Bankipur By Election
बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. लेकिन इस चुनाव से जुड़ा एक दिलचस्प सच यह है कि कई बड़े दिग्गज नेता, जिनमें जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल हैं, बांकीपुर के रण में खुद अपना वोट नहीं डाल सकेंगे. आखिर क्यों बड़े-बड़े दिग्गज बांकीपुर में मतदान करने से चूक रहे हैं? आइए समझते हैं इसके पीछे का पूरा गणित.
