Bankipur By Election: सीट गई BJP की, लेकिन क्या बढ़ गई तेजस्वी यादव की चुनौती? समझिए प्रशांत किशोर की जीत के राजनीतिक मायने

Bankipur By Election Result: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत ने बिहार की राजनीति का समीकरण बदल दिया है. 30 साल पुराने बीजेपी के गढ़ में मिली इस जीत के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अब तेजस्वी यादव अकेले विपक्ष का चेहरा नहीं रहेंगे? जानिए प्रशांत किशोर की जीत के राजनीतिक मायने.

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election Result
Bihar Politics
Google CTA

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला. जिस भाजपा ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें जीती थी, वह अपना अभेद्य किला नहीं बचा पाई और प्रशांत किशोर ने बांकीपुर सीट पर बाजी मार ली. यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है, क्योंकि इस सीट पर भाजपा का 1995 से लगातार कब्जा रहा है. लेकिन इस परिणाम का असर विपक्ष की राजनीति पर भी पड़ सकता है, क्योंकि पीके के जीत के बाद बिहार में तेजस्वी यादव अकेले विपक्ष का चेहरा नहीं रह गए है.