बांकीपुर उपचुनाव रिजल्ट कवरेज में बिहार तक 'नंबर 1'! 31.2K कॉनकरेंट दर्शक के साथ राष्ट्रीय चैनलों को पछाड़ा
Bankipur By Election Result: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की कवरेज में बिहार Tak ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. Ratingology के आंकड़ों के अनुसार, 3 अगस्त 2026 को रिजल्ट कवरेज के दौरान बिहार Tak को 31.2K कॉनकरेंट दर्शक मिले, जिससे उसने कई राष्ट्रीय न्यूज चैनलों को पीछे छोड़ दिया. जानिए पूरी रिपोर्ट और दर्शकों के भरोसे की यह बड़ी कहानी.
ADVERTISEMENT

बिहार की राजधानी पटना के बांकीपुर में हुए उपचुनाव में इस बार सारे देश की नजर थी. इसके पीछे की वजह थी प्रशांत किशोर का चुनावी मैदान में उतरकर बीजेपी को सीधा टक्कर देना. 1995 से लगातार ये सीट बीजेपी का अभेद किला बना हुआ था. इस उपचुनाव की हर खबर को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध बिहार Tak चैनल ने इसके चुनावी परिणाम के कवरेज में भी अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. उधर प्रशांत किशोर ने बीजेपी के इस अभेद्य किले को भेद दिया और इधर अधिकांश दर्शकों ने इस अभूतपूर्व घटनाक्रम के महाकवरेज को बिहार Tak पर देखा. बिहार तक के जरिए दर्शकों तक बांकीपुर चुनाव परिणाम का हर सटीक अपडेट ही नहीं पहुंच रहा था बल्कि इससे जुड़ी इनसाइड स्टोरी, बयानबाजियां और परिणाम के पीछे का चुनावी विश्लेषण भी पहुंच रहा था. इसलिए दर्शकों के प्यार ने बिहार Tak को पहले पायदान पर पहुंचा दिया.
