Bankipur By Election Result 2026 Live Updates: बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट आज, भाजपा-जन सुराज-राजद में किसकी होगी जीत?
Bankipur By Election Result 2026 Live Updates: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना आज हो रही है. भाजपा, जन सुराज और राजद के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. इस लाइव ब्लॉग में पढ़िए हर राउंड का रिजल्ट, बढ़त, जीत-हार और चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले...
ADVERTISEMENT

Bankipur By Election Result 2026 Live Updates: बिहार की सबसे हाई-प्रोफाइल विधानसभा सीटों में शामिल बांकीपुर उपचुनाव का फैसला आज आने वाला है. 30 जुलाई को हुए मतदान के बाद अब वोटों की गिनती शुरू होगी और कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी कि भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज के प्रशांत किशोर और राजद की रेखा गुप्ता में से किसे जनता ने अपना प्रतिनिधि चुना है. मतगणना पटना के एएन कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच होगी. इस लाइव ब्लॉग में आपको काउंटिंग से जुड़ा हर बड़ा अपडेट सबसे पहले मिलेगा...
- 07:39 AM • 03 Aug 2026
Bankipur Bypoll Result LIVE Updates: पहले पोस्टल बैलेट की होगी गिनती
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गिनती की जाएगी. करीब आधे घंटे तक डाक मतपत्रों की गणना के बाद ईवीएम के वोटों की काउंटिंग शुरू होगी. शुरुआती रुझान पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी होने के बाद सामने आने लगेंगे.
- 07:37 AM • 03 Aug 2026
Bankipur Bypoll Result LIVE Updates: थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती
पटना के एएन कॉलेज स्थित कला भवन में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी. इस चुनाव में मैदान में उतरे 25 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज वोटों की गिनती के साथ होगा.
- 07:14 AM • 03 Aug 2026
Bankipur By Election Result: कब आएगा नतीजा?
31 राउंड में होगी मतगणना, दोपहर के बाद तक साफ हो सकती है तस्वीर
- 06:00 AM • 03 Aug 2026
एएन कॉलेज में होगी मतगणना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना पटना के एएन कॉलेज में होगी. जिला प्रशासन और निर्वाचन आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतगणना केंद्र पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी. केंद्रीय अर्धसैनिक बल, बिहार पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है.
