Bankipur By Election Result: बीजेपी के गढ़ बांकीपुर में अपनी जीत को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान, सीएम पर साधा निशाना

Prashant Kishore Statement: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के रुझानों के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी जीत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बांकीपुर सिर्फ शुरुआत है, अभी पूरा बिहार बाकी है. साथ ही बीजेपी के 30 साल पुराने गढ़, सम्राट चौधरी के नेतृत्व और बिहार की राजनीति पर भी तीखा हमला बोला. जानिए प्रशांत किशोर ने बीजेपी की हार और बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर क्या-क्या कहा.

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election Result
Bankipur By Election Result
Google CTA

बिहार के बांकीपुर उपचुनाव की मतगणना के दौरान सामने आ रहे रुझानों और नतीजों को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. पटना में हमारे संवाददाता रोहित सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी मतगणना के दो से तीन राउंड की गिनती बाकी है और अंतिम नतीजे पूरी तरह स्पष्ट होने तक थोड़ा इंतजार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बांकीपुर तो केवल एक शुरुआत है, अभी पूरा बिहार बाकी है.