Bankipur By Election: प्रशांत किशोर की बढ़त पर JDU का पलटवार, मंत्री श्रवण कुमार बोले- 'इंतजार कीजिए'

Bankipur By Election Result 2026: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के बीच जन सुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर की शुरुआती बढ़त पर बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अभी 31 राउंड की मतगणना बाकी है और अंतिम नतीजा आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. साथ ही उन्होंने दावा किया कि एनडीए जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है.

ADVERTISEMENT

Bankipur By Election
Bankipur By Election
Google CTA

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव की मतगणना के दौरन जनसुराज प्रत्याशी प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है. काउंटिंग में लगातार पिछड़ने के बावजूद जनता दल यूनाइटेड (JDU) और सत्तारूढ़ एनडीए अपने जीत के दावों पर पूरी तरह कायम है. बिहार सरकार के मंत्री और वरिष्ठ जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी पूरे 31 राउंड की गिनती होना बाकी है. उन्होंने साफ किया कि जब तक 31वें राउंड का परिणाम घोषित नहीं हो जाता, तब तक किसी भी दावे को सही या गलत नहीं ठहराया जा सकता.