'40 साल उन्हें दिए, 4 साल मुझे देकर देखें'...बांकीपुर उपचुनाव में BJP के गढ़ में सेंध लगाने उतरीं RJD की रेखा गुप्ता
Bankipur By Election: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार रेखा गुप्ता ने भाजपा के गढ़ में जीत का दावा करते हुए जनता से भावुक अपील की है. उन्होंने कहा, '40 साल उन्हें दिए, 4 साल मुझे देकर देखें.' रेखा गुप्ता ने जातीय समीकरण, वैश्य समाज की भूमिका, कानून व्यवस्था, पेपर लीक, बेरोजगारी और स्थानीय विकास के मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा.
ADVERTISEMENT

RJD Candidate Bankipur
बिहार की राजधानी पटना की सबसे हाई-प्रोफाइल सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प और त्रिकोणीय होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जहां अभिषेक कुमार उर्फ बंटी सिंह को मैदान में उतारा है, वहीं प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी पहली बार इस चुनावी रण में अपनी ताकत झोंक रही है. इन सबके बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बार फिर अपनी पुरानी प्रत्याशी रेखा गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट थमाया है. टिकट मिलने के बाद 'बिहार तक' से खास बातचीत में रेखा गुप्ता ने अपनी जीत का दावा करते हुए भाजपा और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है.
