Bankipur ByElection: बदलने वाला है महागठबंधन का समीकरण? क्या तेजस्वी को छोड़ प्रशांत किशोर के साथ जाएगी कांग्रेस?

बांकीपुर उपचुनाव के बाद कांग्रेस और RJD के रिश्तों पर सवाल उठ रहे हैं. तेजस्वी यादव पर कांग्रेस के हमलों के बीच प्रशांत किशोर के साथ संभावित राजनीतिक समीकरण की चर्चा तेज हो गई है. कांग्रेस प्रवक्ता ने क्या कहा ?

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बांकीपुर उपचुनाव के बाद कांग्रेस और RJD में घमासान

point

कांग्रेस ने RJD पर गठबंधन धर्म नहीं निभाने का लगाया आरोप

point

प्रशांत किशोर को लेकर बिहार की राजनीति में नई चर्चा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले बिहार की राजनीति में एक नई चर्चा ने जोर पकड़ लिया है. सवाल उठ रहा है कि क्या कांग्रेस अब RJD से दूरी बनाकर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के साथ नई राजनीतिक संभावनाएं तलाश रही है? इसकी वजह कांग्रेस की ओर से RJD और तेजस्वी यादव पर लगातार किए जा रहे तीखे हमले हैं.