बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को लगा बड़ा झटका, जन सुराज के स्टार चेहरा थामेंगे BJP का दामन!
Bankipur Byelection: बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर को बड़ा राजनीतिक झटका लगने की चर्चा है. खबर है कि बिहार के चर्चित गणित शिक्षक और जन सुराज के पूर्व उम्मीदवार केसी सिन्हा जल्द बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. जानिए आखिर कौन हैं केसी सिन्हा, जिन्हें कभी प्रशांत किशोर ने चुनावी मैदान में उतारा था? और इसका बांकीपुर उपचुनाव और जन सुराज की रणनीति पर इसका क्या असर पड़ेगा?
ADVERTISEMENT

बांकीपुर उपचुनाव से पहले प्रशांत किशोर को लगा तगड़ा झटका
बिहार में बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं. सभी दल और उनके रणनीतिकार अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. इसी बीच जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. खबरों के मुताबिक, जाने-माने शिक्षक और जन सुराज के पूर्व उम्मीदवार केसी सिन्हा जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थामने जा रहे हैं. बांकीपुर में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे प्रशांत किशोर के लिए चुनावी रण के बीच में अपने एक प्रमुख सहयोगी को खोना काफी बड़ा नुकसान माना जा रहा है.
