Bankipur ByElection: 11 चुनावी दांव से PK ने कैसे बदला पूरा खेल? BJP का मजबूत मॉडल भी पड़ गया फीका

बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पारंपरिक चुनाव प्रचार से अलग रणनीति अपनाई. बड़े रोड शो और रैलियों की बजाय उन्होंने माइक्रो मैनेजमेंट, छोटे जनसंपर्क कार्यक्रम और स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस मॉडल ने चुनाव को नई दिशा दी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का नतीजा सिर्फ एक सीट की जीत-हार नहीं है. इस चुनाव ने बिहार की राजनीति में चुनाव लड़ने के तरीके को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वर्षों से बूथ मैनेजमेंट, पन्ना प्रमुख और मजबूत संगठन के दम पर चुनाव जीतने वाली भाजपा को इस बार जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने उसी मैदान में चुनौती दी, लेकिन अपने अलग अंदाज के साथ..