Bankipur upchunav: कौन हैं रेखा गुप्ता, जिन्हें बांकीपुर उपचुनाव में RJD बना सकती है अपना उम्मीदवार? जानिए पूरा राजनीतिक सफर
Bankipur upchunav RJD candidate: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की सीट पर सियासी घमासान तेज हो गया है. प्रशांत किशोर की चुनावी एंट्री के बाद महागठबंधन के रुख को लेकर चल रहे कयासों पर अब विराम लग चुका है. आरजेडी ने जन सुराज प्रमुख को समर्थन न देकर अपना खुद का उम्मीदवार मैदान में उतारने का पूरा मन बना लिया है.
ADVERTISEMENT

राष्ट्रीय जनता दल बांकीपुर सीट पर उतारेगी अपना उम्मीदवार
Bankipur By election: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव ने राज्य की राजनीतिक सरगर्मी को चरम पर पहुंचा दिया है. इस उपचुनाव पर इस समय पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर खुद पहली बार चुनावी अखाड़े में ताल ठोक रहे हैं. दो दिन पहले ही जन सुराज पार्टी ने आधिकारिक ऐलान किया था कि खुद प्रशांत किशोर बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.
