Bankipur Byelection: SK Puri बूथ पर BJP और जन सुराज समर्थकों में बवाल, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बांकीपुर उपचुनाव के दौरान पटना के SK Puri इलाके में पोलिंग बूथ पर भाजपा और जन सुराज समर्थकों के बीच बहस और धक्का-मुक्की हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.
ADVERTISEMENT

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पटना के SK Puri इलाके में स्थित एक पोलिंग बूथ पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब भाजपा और जन सुराज के समर्थकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ा और मौके पर धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई.
