Bankipur upchunav: प्रशांत किशोर गठबंधन करेंगे या नहीं? PK ने कैमरे पर खुद बता दी अपनी पूरी रणनीति

Bankipur upchunav: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. RJD ने फिर से रेखा कुमारी गुप्ता पर दांव लगाया है, जबकि भाजपा अपने गढ़ को बचाने की तैयारी में है. दूसरी तरफ, प्रशांत किशोर की जन सुराज ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. अब सबकी नजर 3 अगस्त के नतीजों पर है.

ADVERTISEMENT

प्रशांत किशोर ने बता दी अपनी रणनीति
प्रशांत किशोर ने बता दी अपनी रणनीति
Google CTA

Bankipur Assembly By Election: बिहार की सबसे चर्चित माने जाने वाली बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई-प्रोफाइल सीट पर सोमवार 6 जुलाई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रत्याशी 13 जुलाई तक अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे. वहीं 16 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. बांकीपुर की जनता 30 जुलाई को अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी. इसके बाद 3 अगस्त को ये फैसला हो जाएगा कि इस सियासी जंग का विजेता कौन होगा.