Bankipur by election: तेज प्रताप यादव की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने वीणा मानवी का नामांकन किया रद्द, जानें क्या है वजह
Bankipur by election: बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में तेज प्रताप यादव की पार्टी को बड़ा झटका लगा है. चुनाव आयोग ने तकनीकी कमी के कारण जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन खारिज कर दिया. इससे पहले नामांकन के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा और पुलिस कार्रवाई भी चर्चा में रही.
ADVERTISEMENT

वीणा मानवी का नामांकन नामांकन भी रद्द
Veena Manavi nomination rejected: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का माहौल पूरी तरह गरमा गया है. चुनाव आयोग ने तेज प्रताप यादव की पार्टी जनतांत्रिक जनता दल (JJD) की प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया है. बता दें कि सोमवार को उनके नामांकन के बाद हाई वोलटेज ड्रामा हुआ था. इसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, हांलाकि, शाम के समय उन्हें छोड़ दिया था. इस बीच अब मंगलवार को उनका नामांकन रद्द कर दिया है.
