Bankipur By Election: वोटिंग के बीच पुलिस से भिड़ गए प्रशांत किशोर, बोले- वोटर्स को किया जा रहा कन्वेंस
बांकीपुर उपचुनाव के दौरान जन सुराज उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पुलिस से बहस हो गई. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डरा रही है. हालांकि पुलिस की ओर से इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
मतदान के दौरान प्रशांत किशोर की पुलिस से तीखी बहस
प्रशांत किशोर ने पुलिस पर मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया
जन सुराज ने निष्पक्ष मतदान की मांग की
पुलिस ने आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान के बीच पुलिस लाइन स्थित बूथों पर उस समय माहौल गर्म हो गया, जब जन सुराज के संस्थापक और उम्मीदवार प्रशांत किशोर की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई. प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि पुलिस मतदाताओं को डरा रही है और मतदान को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है.
