बेगूसराय में 5 साल बच्चे का किडनैप, 4 दिन बाद शव बरामद

बेगूसराय में 17 सितंबर से लापता 5 साल के मासूम का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ है. मासूम का शव बलान नदी के बांध किनारे मिला, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए SP समेत कई थानों की पुलिस मौके पर कैंप कर रही है और मामले की जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Begusarai news
Begusarai news
Google CTA

बेगूसराय में 17 सितंबर से लापता 5 साल के मासूम की लाश बरामद हुई है. बदमाशों ने बेरहमी से मासूम की हत्या कर दी. मासूम का शव को बांध किनारे फेंक दिया गया. मंगलवार दोपहर मासूम का शव क्षत विक्षत अवस्था में बरामद किया गया है. घटना से आक्रोशित लोगों ने ग्रामीण सड़क को जामकर विरोध प्रदर्शन किया. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष, तेघरा डीएसपी कृष्ण कुमार समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर कैंप कर रही है.