Chachi Bhatija Love Story: बेगूसराय में पति को छोड़ चाची ने भतीजे संग रचाई थी शादी, अब चाचा ने कर दिया बड़ा कांड! 

Chachi Bhatija Love Story: बिहार के बेगूसराय में पति को छोड़कर भतीजे से शादी करने वाली महिला पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में 28 अगस्त की रात छत पर सो रही 26 वर्षीय राखी देवी को गोली मार दी गई. महिला का इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच व छापेमारी जारी है.

ADVERTISEMENT

Begusarai Chachi Bhatija Love Story
Begusarai Chachi Bhatija Love Story(Representational Image)
Google CTA

सोशल मीडिया पर आए दिनों आपको अजब प्रेम की गजब कहानियां देखने को मिल ही जाती होगी. अक्सर प्यार में अंधा इंसान ना तो कोई रिश्ता देख पाता है और ना ही कोई सीमा, फिर कुछ ऐसा कर बैठता है कि हर जगह चर्चा होने लग जाती है. कुछ ऐसा ही मामला बिहार के बेगूसराय से सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को छोड़कर भतीजे संग ब्याह रचा लिया था. लेकिन इस शादी के तीन साल बाद अब पति ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे की इलाके में चर्चा का विषय बन गया है. आइए विस्तार से जानते है चाची-भतीजे की इस लव स्टोरी की पूरी कहानी.