"मैं दोस्त को छोड़कर आता हूं..." कहकर निकला 19 साल का बादल, फिर बांध पर मिली लाश,सस्पेंस गहराया!

बेगूसराय के सदानंदपुर में 19 वर्षीय बादल की संदिग्ध मौत! सिर पर धारदार हथियार का गहरा घाव, दोस्त और मोबाइल गायब। परिजनों ने जताई एकतरफा प्यार की खूनी रंजिश में हत्या की आशंका।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के बेगूसराय जिले के सदानंदपुर गांव में सोमवार की रात एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया। 19 साल का सीधा-साधा युवक बादल पासवान, जो खेती-किसानी कर अपने परिवार का हाथ बंटाता था, अपनी साइकिल उठाकर घर से निकला था. उसने परिवार से कहा था "राम इकबाल को बलिया बाजार छोड़कर अभी लौटता हूं" लेकिन परिवार ने सपने में भी नहीं सोचा था कि साइकिल पर सवार होकर घर से मुस्कुराता हुआ निकला बादल फिर कभी अपने कदमों पर जिंदा वापस नहीं लौटेगा.