डांस के नाम पर लड़की को बुलाया, फिर कमरे में... बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहा था गंदा खेल, ऐसे खुला पूरा मामला
बेगूसराय में ऑर्केस्ट्रा की चकाचौंध के पीछे छिपे एक भयानक काले सच का पर्दाफाश हुआ है. हरियाणा की एक डांसर को अच्छे पैसों का लालच देकर बुलाया गया, लेकिन वहां उसे बंधक बनाकर देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया गया. एक गुप्त फोन कॉल ने पुलिस को उस ठिकाने तक पहुँचाया जहां मौत का खेल चल रहा था.
ADVERTISEMENT

Begusarai dancer case
Haryana Dancer Begusarai case: बिहार के बेगूसराय जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां हरियाणा के सोनीपत की एक डांसर को काम के बहाने बुलाकर बंधक बना लिया गया. ऑर्केस्ट्रा की चमक-दमक वाली दुनिया के पीछे चल रहे देह व्यापार के इस बड़े रैकेट का खुलासा तब हुआ जब एक बहादुर लड़की ने पुलिस को गुप्त रूप से सूचना दी.