बेगूसराय में हैवानियत: होटल के कमरे में युवती से मारपीट और दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो किया वायरल
बिहार के बेगूसराय स्थित होटल में युवती के साथ मारपीट और दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपी ने वारदात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
ADVERTISEMENT

बिहार के बेगूसराय जिले से सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली एक खौफनाक घटना सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित होटल में एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ दरिंदगी, बेरहमी से मारपीट को अंजाम दिया गया. इतना ही नहीं, आरोपी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
