AI वीडियो, बातचीत का दबाव और...महीनों पहले ही रची गई थी बेगूसराय दरिंदगी की साजिश, ननिहाल वाली कहानी भी पता चली
Begusarai Hotel Case: बिहार के बेगूसराय में होटल के कमरे में युवती से मारपीट और दुष्कर्म के आरोप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी रोहित कुमार फरार है. 27 सितंबर की घटना के बाद 28 सितंबर की देर रात FIR दर्ज की गई और पुलिस ने होटल के कमरा नंबर 203 की जांच के साथ FSL टीम से साक्ष्य भी जुटाए हैं. जानिए बेगूसराय होटल कांड की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Begusarai Hotel Case
बिहार का बेगूसराय जिला एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह भी संगीन है क्योंकि यहां एक युवती के साथ कमरे के होटल में दरिंदगी और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने इस पूरे मामले का एक वीडियो भी बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया. हालांकि अब मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है. मामले में पीड़िता का आवेदन लिखने अधिवक्ता सह भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने पूरी कहानी बताई है. उन्होंने बताया है कि इस पूरे मामले की कहानी 3-4 महीने पहले ही रची गई थी और अब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है. वहीं दूसरी ओर पुलिस-प्रशासन भी मामले में एक्टिव है और उन्होंने युवती को होटल पहुंचाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि मामले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है और उसके लिए छापेमारी की जा रही है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.
