पीड़िता ने बाथरूम में...रोहित ने मोबाइल फोन तोड़ा, कमरा नंबर 203 में आखिर क्या-कुछ हुआ? जानिए बेगूसराय कांड की पूरी जानकारी
Begusarai Hotel Case Update: बिहार के बेगूसराय में युवती से होटल के कमरे में मारपीट और दुष्कर्म के आरोप के मामले में दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता की ओर से आवेदन तैयार करने वाले अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार अमर के मुताबिक, इस मामले की कथित साजिश 3-4 महीने पहले से चल रही थी. जानिए बेगूसराय कांड की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

Begusarai Hotel Case Full Detail
बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई युवती के साथ दरिंदगी और बेरहमी से मारपीट के मामले ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से ही मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पुलिस ने भी घटना को गंभीरता से लिया है और दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मामले के दोनों ही आरोपी आपस में जीजा-साला है. इसी बीच मामले में पीड़िता का आवेदन लिखने वाले वकील और भाजपा नेता अमरेंद्र कुमार अमर ने इस घटना की पूरी डिटेल बताई है. आइए विस्तार से जानते हैं कि आखिर कैसे घर से निकली युवती होटल तक कैसे पहुंची और फिर ब्लू डायमंड के कमरे नंबर 203 में आखिर क्या-कुछ हुआ?
