बेगूसराय वार्डन 'सुसाइड' केस निकला मर्डर, 2 आरोपी गिरफ्तार, IPS विकास वैभव का एक्शन
बेगूसराय के कस्तूरबा स्कूल की वार्डन रिंकू कुमारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। हाईकोर्ट के आदेश पर आईजी विकास वैभव की SIT जांच में साबित हुआ कि 15 लाख के लेन-देन में गला दबाकर हत्या की गई थी और इसे आत्महत्या का रूप दिया गया था।
ADVERTISEMENT

▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
4 अप्रैल 2021 को कौशल ने पैसे लौटाने की बात कहकर रिंकू कुमारी को बुलाया था। आरोप है कि उसी दिन कौशल ने कस्तूरबा विद्यालय के गार्ड अजीत कुमार बबलू के साथ मिलकर स्कूल परिसर में ही रिंकू कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात को सुसाइड का रूप देने
बेगूसराय: साल 2021 में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन रिंकू कुमारी की मौत को जिस बेगूसराय पुलिस ने जल्दबाजी में 'आत्महत्या' मानकर फाइल बंद कर दी थी, वह असल में एक सोची-समझी साजिश और बेदर्दी से अंजाम दी गई हत्या निकली।
