बेगूसराय: जमीन कब्जे को लेकर 100 राउंड से ज्यादा फायरिंग, 4 लोगों को लगी गोली, गुस्साए ग्रामीणों ने 12 से अधिक बाइकें फूंकी

बेगूसराय के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा में डेढ़ बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर 100 राउंड से अधिक फायरिंग. 4 लोग गोली लगने से घायल, उग्र ग्रामीणों ने बदमाशों की 10 से ज्यादा बाइकें तोड़ीं

ADVERTISEMENT

NewsTak
बेगूसराय: जमीन कब्जे को लेकर 100 राउंड से ज्यादा फायरिंग
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

बेगूसराय में जमीन कब्जा को लेकर जमकर फायरिंग

point

गोलीकांड में चार लोग हुए घायल

point

घटनास्थल से बदमाशों का एक दर्जन बाइक और खोखा बरामद

point

भीड़ में बदमाशों की पिटाई का वीडियो वायरल

point

एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम कर रही जांच

बिहार के बेगूसराय में दबंगों के हौसले बुलंद हैं. जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदवारा (कंकौल) गांव में डेढ़ बीघा पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया. वर्चस्व जमाने पहुंचे दबंगों ने ताबड़तोड़ 100 राउंड से अधिक फायरिंग की, जिसमें गोली लगने से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है.