22 साल के नीतीश 34 साल की सीता को बाइक से छोड़ने गया घर, फिर रात में क्या हुआ की दोनों की हो गई शादी?
Begusarai viral Marriage: बेगूसराय के जीडी कॉलेज के छात्र का दावा है कि लड़की को घर छोड़ने के बाद उसे बंधक बनाकर जबरन शादी कराई गई. वहीं महिला का कहना है कि दोनों के बीच कई महीनों से प्रेम संबंध था और शादी आपसी सहमति से हुई. अब पूरा मामला पुलिस के पास पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT

बेगूसराय में महिला को घर छोड़ना पड़ा भारी
Bihar Forced Marriage: बिहार के बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 22 साल के युवक को बंधक बनाकर जबरन एक महिला से शादी करवाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है. अब इस पूरी घटना का एक वीडियो और दोनों पक्षों के बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. युवक इसे जबरदस्ती की गई शादी बता रहा है तो वहीं दूसरी तरफ महिला का दावा है कि ये वो बीते दो महीने से एक दूसरे से प्यार करते हैं. मामले में अब पुलिस की एंट्री हो गई है. वहीं, ये घटना अब इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है.
