बेगूसराय में दो नाबालिग से हैवानियत, 48 घंटे के अंदर घटी घटना, आरोपी गिरफ्तार

बेगूसराय में दो नाबालिगों के साथ कथित हैवानियत का मामला सामने आया है. घटना के 48 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. देखिए Begusarai Crime Case की पूरी जानकारी और पुलिस की कार्रवाई.

ADVERTISEMENT

begusarai news
begusarai news
Google CTA

बेगूसराय में 48 घंटे में दो नाबालिग लड़कियों के साथ अंधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ताजा मामला साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एक गांव की है जहां 19 सितंबर की दोपहर खेत में गाय चरा रही एक 16 वर्षीय नाबालिग से गांव के ही संजय यादव बातचीत के बहाने पहुंचा और फिर उसका कपड़े से मुंह बांधकर बगल के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. नाबालिग के द्वारा परिजनों को इसकी जानकारी दी गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र साहेबपुर कमल लाया गया जहां से साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है.