'भोजपुरी अंदाज' में थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा युवक, सिर पर बांध गमछा...फिर बनाई रील, अब पुलिस ने हथियारों के साथ पकड़ा!

Begusarai Viral Thana Video: बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक युवक थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर इंस्टाग्राम रील बनाता दिखा रहा है. युवक की वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उस पर एक्शन लिया है और आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार है.

ADVERTISEMENT

Begusarai Viral Thana Video
थानेदार की कुर्सी पर बनाया रील, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल (तस्वीर:बिहार तक)
Google CTA

Begusarai Viral Thana Video: बिहार में एक युवक को थाना परिसर में घुसकर रील बनाना महंगा पड़ गया. युवक का थानेदार की कुर्सी पर बैठने का ‘स्टाइल’ दिखाते हुए वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद पुलिस पर सवाल उठने लगे थे.